फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers will have to apply online for mutual transfer

Baghpat News: शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Sat, 01 Jul 2023 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers will have to apply online for mutual transfer
-जिला स्तर पर गठित समिति की संस्तुति पर होगा शिक्षकों का स्थानांतरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्थानांतरण के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही समिति की संस्तुति के आधार पर ही शिक्षकों का स्थानांतरण होगा।

शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए समिति में डायट प्राचार्य अध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सदस्य सचिव और बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे। शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षकों का पारस्परिक स्थानांतरण ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग और नगर सेवा संवर्ग से नगर सेवा संवर्ग के लिए ही मान्य होगा। पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पांच साल सेवाकाल पूरा करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण के लिए मानव संपदा पोर्टल पर अपनी आईडी और मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। इसके उपरांत ही आवेदन की प्रक्रिया होगी। आवेदन के दौरान फर्जी अभिलेख पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed