फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers studying at Sampoornanand University will be investigated

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले शिक्षकों की होगी जांच

Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers studying at Sampoornanand University will be investigated
बागपत। आगरा के बाद अब संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी से शिक्षा ग्रहण कर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे शिक्षिकों के अभिलेखों की जांच की जा जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे सभी शिक्षकों के अभिलेख मांगे है, जो वाराणसी से शिक्षा ग्रहण करके आए है।
विज्ञापन

आगरा की एक यूनिवर्सिटी से जिस प्रकार से फर्जी दस्तावेजों के आधार शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी का खुलासा हुआ, अब वाराणसी की संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में इसी तरह का खेल पकड़ा गया है। यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले विभिन्न जिलों के बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे है। एसआईटी इस प्रकरण की जांच कर रही है। बागपत बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले शिक्षकों के अभिलेखों की जांच होगी। इसके लिए एसआईटी ने बीएसए को पत्र भेजकर अभिलेखों की जांच करने के लिए निर्देशित किया है। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी से ऐसे शिक्षक जिसने वर्ष 2004 से 2014 तक शिक्षा ग्रहण की है, उनके अभिलेख उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद एसआईटी को अभिलेख उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

दो शिक्षिकाएं फर्जी दस्तावेज से हो चुकी है निलंबित
बागपत। आगरा विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले जिले में दो शिक्षिका को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। अब उनसे वसूली की कार्रवाई की जा रही है। जांच में उनके अभिलेख फर्जी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed