{"_id":"59062bc24f1c1b36514417bf","slug":"teachers-protest-against-biometric-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की अंगूठे से हाजिरी, यह तो अपमान है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की अंगूठे से हाजिरी, यह तो अपमान है
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बैठक करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनता वैदिक इंटर कॉलेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत हुई। इसमें सर्वसम्मति से शिक्षकों ने विद्यालयों मेें बायोमैट्रिक उपस्थिति के आदेश का विरोध जताया।
अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के ऐसे आदेश शिक्षकों को अपमानित करने जैसे कदम हैं। इससे अध्यापकों में काफी आक्रोश है। प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने कहा कि यदि कोई शिक्षक विद्यालय मेें पहुंचने मेें देरी करता है तो उसके लिए अनुशासनात्मक कार्यवाई की व्यवस्था सेवा नियमावली में पहले से ही दी गई है।
सातवें वेतनमान पाने वाले शिक्षक को अनपढ़ की श्रेणी में मानकर अंगूठा लगाने के आदेश को माध्यमिक शिक्षक संघ बर्दास्त नहीं करेगा। बैठक में विद्यालयों में 60 प्रतिशत रिक्त पड़े शिक्षकों को पदों को जल्द भरने, नई भर्तियां निकालने की मांग उठाई गई। बैठक में संरक्षक इंद्रपाल सिंह, मोहम्मद दानिश और सूबे सिंह ने भी विचार रखे। संचालन प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने किया।