{"_id":"611ab6688ebc3e42f874dfb7","slug":"teachers-expressed-their-anger-by-tying-a-black-band-baraut-news-mrt552091873","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने काली पटटी बांधकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने काली पटटी बांधकर जताया आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16 अगस्त से दो पालियों में विद्यालय खोले जाने को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। इस आदेश के विरोध में सोमवार को स्कूल कालेज खुलने के पहले ही दिन शिक्षकों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज व जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने बताया कि शिक्षक 16 अगस्त से 24 अगस्त तक संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे। 25 अगस्त में सभी शिक्षक जनपद मुख्यालय स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सरकार के इस निर्णय का हम पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। शिक्षक नेताओं के अनुसार इंटरमीडिएट एक्ट के अनुसार 5 घंटे 20 मिनट पढ़ाने का प्रावधान है, उसमें बिना कोई बदलाव किए गए किए हुए सरकार ने अपनी मनमानी शिक्षकों पर थोपी है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री आदेश गुप्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है, जो गलत है। शिक्षकों को एकजुट होकर सरकार को अपनी एकता का परिचय देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में आदेश गुप्ता संयुक्त मंत्री, मनमोहन सिंह, सचिन गुप्ता, प्रतीक जैन ,अभिषेक जैन ,अभिलाष जैन, दिनेश जैन ,विनय कुमार, सुधीर कुमार, नवीन कुमार, अरविंद त्रिपाठी, नवनीत कुमार, सौरभ कुमार जैन, विनोद जैन, सुमित जैन, आशीष जैन, निशांत जैन व जनता वैदिक इंटर कॉलेज में जनता वैदिक इंटर कॉलेज से जिला मंत्री सत्यवीर सिंह, डॉ यशपाल शास्त्री, रामबली तोमर, उपेंद्र पंवार, विजय शंकर, अर्चना चौधरी, नीता रानी, गीता रानी, राजेश, विजय शंकर, विनोद पंवार शामिल रहे।