{"_id":"570e98844f1c1b1f624a6d7a","slug":"teacher-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में टीचर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में टीचर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार टीचर देवेंद्र कुमार (22) को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
निरोजपुर गुर्जर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सोहन पाल सिंह गांव के कोन्ता पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार दोपहर वे अपने बैंक के खाते से रुपये निकालने के लिए आए थे। वापस घर लौटते समय जैसे ही वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया । वहां के चिकित्सकों ने देवेंद्र को मेरठ रेफर किया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहाक हादसे में युवक देवेंद्र की मौत हो गई है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।