फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Take special care of health in the going cold

जाती हुई ठंड में रखें सेहत का विशेष ध्यान

Thu, 24 Feb 2022 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Take special care of health in the going cold
- दोपहर में चटक धूप खिल रही तो शाम को चल रही ठंडी हवाएं
विज्ञापन

- तापमान के उतार-चढ़ाव में लापरवाही हो सकती है नुकसानदायक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिन के चारों पहर मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और शाम को ठंड बरकरार है, लेकिन दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग जैकेट और स्वेटर उतार रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जाती हुई ठंड में यह लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखें।
फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम में लगातार बदलाव आया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान भी 12 पर आ गया है। तापमान में बढ़ोत्तरी होने से दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होने से सर्दी के कपड़े की ज्यादा आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

इस पर डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार का कहना कि सर्दियां अब लगभग जाने वाली हैं। इसलिए दिन गर्म होने लगा हैं, लेकिन रात अभी भी सर्द हैं। इससे तेज बुखार, गले में दर्द, जुकाम, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण होने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें। उन्होंने बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की अपील की। कहा कि बच्चों को पानी से भीगने से बचाएं। दिन में भले ही गर्म कपड़ों न पहनाएं। मगर, सुबह-शाम बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। रात में भी सोते समय में गर्म कपड़े ओढ़ाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed