{"_id":"652e7f1729c99fe7940ce3b6","slug":"take-inspiration-from-the-life-of-maharaja-agrasen-and-adopt-his-principles-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6305-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धांतों को अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धांतों को अपनाएं
विज्ञापन
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन का जयंती महोत्सव मनाया गया। जहां उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के महासचिव जगदीश मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि जगदीश मित्तल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद की स्थापना की थी और राज्य में आने वाले प्रत्येक परिवार को एक ईंट सहयोग रूप में प्रदान करने की परंपरा प्रारंभ की। समारोह में शामली बड़ोत, छपरौली, दोघट, अमीनगर सराय, फरुखनगर, मुजफ्फरनगर, बागपत, खेकड़ा, लोनी, दिल्ली शाहदरा से आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनकर सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेंद्र अग्रवाल, दीपक गोयल, विनोद गोयल, अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला मंत्री डॉ़ कमला अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, वंदना गुप्ता सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
-- --