फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Take care of intellectual property rights while developing e-content

ई कंटेंट विकसित करते समय रखें बौद्धिक संपदा अधिकार का ध्यान : डॉ अनुपम तिवारी

Sat, 28 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Take care of intellectual property rights while developing e-content
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में आईक्यूएसी व ई-कंटेंट समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय ई- कंटेंट विकसित कार्यशाला के पांचवें दिन शनिवार को वर्तमान शिक्षा की नवीन तकनीकी की जानकारी दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा ने शिक्षकों को वर्तमान शिक्षा की नवीन तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. जोगिंद्र सिंह ने भी विचार रखे। मुख्य वक्ता डॉ. अनुपम तिवारी ने ई-कंटेंट के विभिन्न पोर्टल, सॉफ्टवेयर के तकनीकी ज्ञान पर कहा कि ई कंटेंट बनाते समय हमें बौद्धिक संपदा अधिकार व कानूनों का ध्यान रखना चाहिए। ई कंटेंट से छात्र किसी भी समय तकनीकी की सहायता से शिक्षक का व्याख्यान सुन व समझ सकते हैं। वैश्विक महामारी व युद्ध जैसे माहौल में भी छात्र निरंतर अध्ययन और शिक्षक प्रभावी रूप से अध्यापन कर सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. साधना तोमर, डॉ. राम शर्मा, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. उर्वेंद्र, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. एमएस राठी, डॉ. देवेंद्र, डॉ. अनिल परिहार, डॉ. हीरालाल, डॉ. नीलम राणा, डॉ. गीता रानी, डॉ. अजय राम, डॉ. राजाराम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed