फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suspended teachers and headmasters sent to different schools

Baghpat News: निलंबित शिक्षिकाएं व प्रधानाध्यापक अलग-अलग स्कूलों में भेजी

Fri, 02 Aug 2024 05:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 02 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Suspended teachers and headmasters sent to different schools
बागपत। जिवाना गुलियान के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की निलंबित शिक्षिकाओं व प्रधानाध्यापक को विभाग ने छपरौली क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों में भेज दिया है। वहीं विवाद करने वाली शिक्षामित्र के वेतन का जांच पूरी होने तक भुगतान नहीं किया जाएगा। स्कूल में शिक्षण कार्य कराने के लिए बीईओ स्तर से दो अस्थाई शिक्षकों की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षिका सोनिया व शिक्षामित्र मीनू के अलावा शिक्षिका रीनू, मोनिका का छुट्टी लेने और रजिस्टर में व्हाइटनर लगाकर उपस्थिति दर्ज करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी बीईओ स्तर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

स्कूल में विवाद के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और स्कूल में बच्चों की संख्या भी लगातार कम हो रही थी। स्कूल में 122 बच्चों में से सिर्फ 39 बच्चे ही रह गए हैं। बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने तीनों शिक्षिकाओं व प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था और जांच पूरी होने तक शिक्षा मित्र का वेतन रोकने के निर्देश दिए थे। अब विभाग की ओर से तीनों शिक्षिकाओं और प्रधानाध्यपक को जांच पूरी होने तक अलग-अलग विद्यालयों में भेजा है। बीईओ को स्कूल में शिक्षण कार्य कराने के लिए स्थानीय स्तर पर दो अस्थाई शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन विद्यालयों में भेजी गई स्कूल की शिक्षिका
बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि शिक्षिका सोनिया को प्राथमिक विद्यालय नंबर दो हलालपुर, रीनू को प्राथमिक विद्यालय कुर्डी नंबर एक, प्रधानाध्यापक मंजू देवी को उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श नंगला और शिक्षिका मोनिका को प्राथमिक विद्यालय नंबर छह छपरौली में भेजा गया है। इसके अलावा जांच पूरी न होने तक शिक्षामित्र मीनू के मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed