{"_id":"5ff34e518ebc3e3f760f0a44","slug":"survey-of-30-thousand-people-and-send-70-samples-for-investigation-baghpat-news-mrt518851780","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार लोगों का सर्वे कर, 70 के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार लोगों का सर्वे कर, 70 के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान में सोमवार को 30 हजार लोगों का सर्वे कर संदिग्ध मिले 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रविवार को विभाग की ओर से लिए गए 65 सैंपल में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान में जिले में 83 टीमें घर-घर जाकर लोगों का सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। सोमवार को सर्वे कर रही तीनों टीमों ने बागपत, खेकड़ा व बड़ौत के शहरी क्षेत्र के 30 हजार लोगों का सर्वे किया। टीमों ने सर्वे में संदिग्ध मिलें 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रविवार को लिए 65 सैंपल में से खेकड़ा के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अक्षय अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि रविवार को 65 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। सोमवार को खेकड़ा के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए लोगों को उपचार शुरू कराया है।