{"_id":"608308b68ebc3e59215882df","slug":"surendra-was-murdered-for-abusing-baraut-news-mrt5357459151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने पर की थी सुरेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने पर की थी सुरेंद्र की हत्या
विज्ञापन
बिनौली थाने में हत्यारोपी से पूछताछ करते इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ।
- फोटो : BARAUT
नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया घटना का खुलासा
18 अप्रैल की रात नलकूप पर सुरेंद्र शर्मा की कर दी गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धनौरा सिल्वरनगर निवासी सुरेंद्र की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने गाली देने पर सुरेंद्र की हत्या की थी। दोनों नशे में थे। पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में 18 अप्रैल की रात नलकूप पर 55 वर्षीय विकलांग सुरेंद्र शर्मा पुत्र धारा सिंह की गला दबाकर और ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई सुखपाल ने गांव के ही दो युवकों को नामजद कराते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सूचना पर धनौरा सिल्वरनगर के जंगल में एक नलकूप पर दबिश दी। इस दौरान हत्या में नामजद आरोपी आशीष उर्फ भूरा पुत्र सुदेश और प्रदीप पुत्र जसबीर को भागते समय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर और कारतूस भी बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत होकर रास्ते से गुजर रहे थे। सुरेंद्र ने उन्हें गाली दी थी। इस पर उन्होंने ईंटों से कूच कर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया।