फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sumit and Akshay dragged to death by Yamuna river

अचानक बनी पार्टी की योजना, खींच ले गई मौत

Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sumit and Akshay dragged to death by Yamuna river
बागपत यमुना हादसा ::::::::: यमुना में युवकों के डूबने के बाद विलाप करती महिला। - फोटो : BAGHPAT
यमुना नदी तक सुमित और अक्षय को खींच ले गई मौत
विज्ञापन

बागपत। पाली गांव से यमुना नदी तक सुमित और अक्षय को मौत खींचकर ले गई। छह दोस्तों का अचानक की पार्टी करने का प्लान बना था। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग यमुना किनारे पर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि किसी को भी उनके यमुना किनारे जाने की जानकारी नहीं थी।
पाली गांव के मजदूर परिवारों से ताल्लुक रखने वाले छह दोस्त सुमित, अक्षय, अखिल, निक्की, सचिन और आजाद कोल्ड ड्रिंक और खाने का सामान लेकर पक्का घाट पर पहुंचे थे। निक्की ने रोते हुए बताया कि पार्टी का कोई पहले से प्लान नहीं था। अचानक ही पार्टी करने का विचार मन में आया और सब यहां आ गए। लौटते समय अक्षय और सुमित नहाने की बात कहने लगे। अन्य दोस्तों ने मना किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

नदी में नहाते समय समतल जगह पर ही एक गड्ढा था, जिसका उन्हें अंदाजा नहीं था। इसी गड्ढे ने दोनों की जान ले जी। दोनों को डूबते देख किनारे पर खड़े चारों दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। गांव में फोन किया। दो दोस्त गांव की ओर मदद के लिए दौड़ पड़े। इस बीच पुलिस और गोताखोर भी पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। भाजपा नेता अजय चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। अक्षय और सुमित की मौत के बाद पाली गांव में गम का माहौल है। गांव में चूल्हे नहीं जले हैं। सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाई लेने निकला था अक्षय
पाली गांव के मजदूर देवेंद्र के घर में चीख पुकार मची थी। चार बहनों का इकलौता भाई अक्षय अब इस दुनिया में नहीं है। सुबह नौ बजे वह बहन की दवाई लेने के लिए घर से निकला था। शाम को सूचना पहुंची कि वह यमुना में नहाते हुए डूब गया है।

गोताखोरों ने फिर दिखाई हिम्मत
स्थानीय गोताखोरों ने एक बार फिर हिम्मत दिखाई। नगर के गोताखोर इरफान, आजाद और राशिद दौड़े-दौड़े पहुंचे। करीब दो घंटे तक पानी में डूबे युवकों की तलाश की और निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed