फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suicide attempt by panchyat election candidate

हार के गम में जान देने की कोशिश

Mon, 02 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Suicide attempt by panchyat election candidate
बागपत जिले के बड़ौत ब्लाक में कालिंदी कॉलेज में मतगणना के दौरान कक्ष संख्या चार में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 87 के प्रत्याशी श्रीओम ने हार के गम में जान देने की कोशिश की। इससे मतगणना केंद्र पर अफरातफरी का आलम हो गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कालिंदी देवी कॉलेज के मतगणना केंद्र के कक्ष चार में क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के वार्ड नंबर 87 की मतगणना चल रही थी। चुनाव अधिकारी ने इस वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर संजीव को 483 मतों से विजयी घोषित कर दिया, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्रीओम को 481 मत मिले।
विज्ञापन


इसको लेकर श्रीओम ने कक्ष मेें हंगामा शुरू कर दिया। वह चीखने लगा कि फिर से मतगणना नहीं होने पर वह आत्महत्या करने के लिए विवश हो जाएगा। पुन : मतगणना में भी श्रीओम जीत नहीं पाए। इस पर उसने मतगणना अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए गले में चादर डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देख पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और उसे अपने कब्जे में कर पुलिस वाहन से कोतवाली भेजवाया। सीओ ने बताया कि  मतगणना पूरी होने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed