{"_id":"6467becf4e1ed5c83209201f","slug":"sugar-received-in-lieu-of-sugarcane-dues-sales-tax-officials-caught-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1421-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ना बकाया के बदले मिली चीनी, सेल्स टैक्स अधिकारियों ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ना बकाया के बदले मिली चीनी, सेल्स टैक्स अधिकारियों ने पकड़ी
विज्ञापन
-चीनी दिलवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे मुजफ्फरनगर जिले के किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गन्ना बकाया के भुगतान के बदले मिल की ओर से मिली चीनी बागपत में सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों ने पकड़ ली। चीनी छुड़वाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि उनके पास चीनी से संबंधित सभी कागजात है और वह चीनी को दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे।
मुजफ्फरनगर के पलड़ी गांव के जफर, वैली के परविंद्र, राजेंद्र सिंह, नवीन सैनी, अहसान समेत काफी संख्या में किसान शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका गन्ना भैंसाना शुगर मिल पर जाता है। मिल की ओर से गन्ना बकाया का भुगतान नही किया जा रहा था। बकाया भुगतान के एवज में मिल से 30 किसानों को छह-छह क्विंटल चीनी दी गई थी। मिल से मिली चीनी का किसानों के पास बिल भी है। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार को वह चीनी बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे। बागपत में सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने उनकी गाड़ी रोक लिया और बिल दिखाने के बावजूद उनकी चीनी को जब्त कर लिया। वह दो दिन से गाड़ी छोड़ने की मांग कर रहे है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से चीनी वापस दिलाने की मांग की। डीएम राजकमल यादव ने मामले का पता कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया।