फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Submersible put on Delhi-Saharanpur highway in Gauripur

गौरीपुर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ही लगा दिया सबमर्सिबल

Wed, 02 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Submersible put on Delhi-Saharanpur highway in Gauripur
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईव स्थित गौरीपुर गांव के पास लगा सबमर्सिबल। - फोटो : BAGHPAT
- दिसंबर माह में कोहरा बढ़ने के साथ ही बढ़ेगा हादसों का खतरा
विज्ञापन

- बागपत से बड़ौत के बीच हाईवे पर जगह-जगह पड़ी निर्माण सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे हाल-बेहाल है। बागपत से बड़ौत के बीच पड़ने वाले गांवों में हाईवे को निजी प्रयोग में लाया जा रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। गौरीपुर मोड़ के पास हाईवे पर नाले से आगे निजी सबमर्सिबल लगा दिया गया है। नियमों के मुताबिक सड़कों पर सबमर्सिबल प्रतिबंधित है। हाईवे की रेलिंग के रंग में ही सबमर्सिबल को भी रंग दिया गया है। सिसाना गांव में ग्रामीणों ने पशुओं को हाईवे की ग्रिल पर ही बांध दिया है। ग्रामीण खाट बिछाकर हाईवे पर दिनभर बैठे या सोते हुए नजर आते हैं। दिसंबर में कोहरा बढ़ने के साथ ही हादसों का खतरा भी बढ़ जाएगा। गौरीपुर मोड़ पर हाईवे पर दुकानें लगाई जा रही है, जिससे वाहनों का आवागमन भी बाधित होता है।
सरेआम हाईवे पर फेंका जा रहा कूड़ा
बागपत। प्रदूषण रोकने के लिए सिसाना में हाईवे पर कूड़ा डालना प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि हाईवे पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी को निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर सबमर्सिबल की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed