{"_id":"65d3431fd6510c9dd10fa8ef","slug":"students-should-not-take-stress-regarding-exams-prepare-with-calm-mind-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-110088-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परीक्षा को लेकर तनाव न लें छात्र, शांत मन से करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परीक्षा को लेकर तनाव न लें छात्र, शांत मन से करें तैयारी
विज्ञापन
-मॉडल पेपर और पुराने पेपर को हल करके तैयारी करने से मिलेगा फायदा
फोटो - 2 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम में कला और कॉमर्स के विषयों में समय नहीं दिया गया है। दोनों संकाय की परीक्षाएं लगातार होंगी। ऐसे में छात्रों को तैयारी करने के लिए कम समय मिलेगा। विशेषज्ञ छात्रों को तनावमुक्त होकर समय सारणी बनाकर तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं।
22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा शुरू होने में अब केवल दो दिन का ही समय बचा है। समय कम होने के कारण परीक्षा को लेकर कुछ छात्र तनावग्रस्त हो जाते हैं, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो जाती है। कला और कॉमर्स की परीक्षाएं लगातार होने के कारण भी छात्र परेशान हैं। इंटरमीडिएट की अंग्रेजी और अर्थशास्त्र की परीक्षा लगातार है, जबकि मनोविज्ञान व कंप्यूटर की परीक्षा दोनों पाली हैं। मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, भूगोल और इतिहास की परीक्षा भी लगातार है। ऐसे में विशेषज्ञ छात्रों को तनाव न लेने और शांत मन से तैयारी की सलाह दे रहे हैं।
-- --
-परीक्षा को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों को परीक्षा के बीच में कुछ समय मिलना चाहिए था। छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए शेड्यूल बनाकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन
-मुकेश राज शर्मा, श्री यमुना इंटर कालेज
-परीक्षा से पहले एक बार पाठ्यक्रम को दोहराने से तैयारी अच्छी होगी। समय सारिणी बनाकर परीक्षा की तैयारी करने से परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
-मनीष शर्मा, श्री यमुना इंटर कालेज
-परीक्षा का समय नजदीक आ गया है, कला और कामर्स की परीक्षा के बीच कम समय है। ऐसे छात्र पुराने प्रश्रपत्र या फिर मॉडल पेपर से भी तैयारी कर सकते हैं। -ज्ञानेंद्र कुमार, शीलचंद इंटर कालेज