{"_id":"65171bc593bb202c920f2dc4","slug":"student-strangled-to-death-in-transaction-of-rs-50-in-khampur-village-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3001-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खामपुर गांव में 50 रुपये के लेनदेन में छात्र की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खामपुर गांव में 50 रुपये के लेनदेन में छात्र की गला दबाकर हत्या
Sat, 30 Sep 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। खामपुर गांव में मात्र 50 रुपये के लेनदेन को लेकर चार युवकों ने कक्षा 11 के छात्र की मारपीट और गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
राजपुर खामपुर के रहने वाले सोहनवीर कश्यप का 16 वर्षीय बेटा रितिक गांव के ही केएचआर इंटर काॅलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। उसके गांव के ही एक आकाश पर लगभग 50 रुपये उधार थे। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे रितिक आकाश के चाचा की दुकान पर अपने 50 रुपये लेने गया था। दुकान पर आकाश भी मौजूद था। इसी बात को लेकर रितिक और आकाश के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि आकाश ने अपने चाचा समेत कई लोगों के साथ मिलकर रितिक के साथ मारपीट कर दी और उसका गला दबा दिया, जिसके बाद रितिक सड़क पर गिर गया।
रितिक के चाचा राधेश्याम ने बताया कि वह रितिक को गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसके भतीजे रितिक को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी राजपुर खामपुर गांव के अलावा सीएससी पर पहुंची।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि रितिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला 50 रुपये के विवाद का सामने आ रहा है। रितिक के अपने साथी आकाश पर 50 रुपये उधार थे, जिन्हें वह लेने आकाश के चाचा की दुकान पर गया था। आकाश भी वहीं मौजूद था। इसी बात को लेकर आकाश, उसके चाचा समेत तीन लोगों ने रितिक के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रितिक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।