{"_id":"6515e04366f0e5284b082c58","slug":"store-operator-attacked-with-gun-butt-accused-of-looting-rs-180-lakh-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-5688-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्टोर संचालक पर तमंचे की बट से हमला, 1.80 लाख रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्टोर संचालक पर तमंचे की बट से हमला, 1.80 लाख रुपये लूटने का आरोप
Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। पशुओं की दवाइयों के स्टोर में घुसकर संचालक को तीन युवकों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। स्टोर संचालक ने आरोप लगाया कि हमले के बाद आरोपी एक लाख 80 हजार रुपये की नकदी भी लूटकर ले गए। स्टोर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं संचालक का उपचार कराया जा रहा है।
सांकरौद गांव निवासी मनीष शर्मा पाठशाला बस स्टैंड के पास पशुओं की दवाइयों का स्टोर चलाता है। वहीं सांकरौद गांव निवासी एक युवक भी काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह मनीष स्टोर पर पहुंचा। जहां तीन युवकों ने उसके स्टोर में रहने वाले युवक का मोबाइल फोन छीनकर उसे स्टोर में ही बंधक बनाया हुआ था। मनीष का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया और गल्ले में रखे करीब एक लाख 80 हजार रुपये भी निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली भी चलाने का प्रयास किया, लेकिन तमंचे से गोली नहीं चलने पर स्टोर संचालक की जान बच गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसे दोबारा तमंचे की बट मारी तो उसने अपना हाथ अड़ा दिया। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना हैं कि स्टोर संचालक की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।