{"_id":"656c9209c2ac3c5ef8044754","slug":"sticks-used-in-dispute-among-children-five-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7745-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले यामीन और सलीम पक्ष के बच्चों में खेलते समय झगड़ा हो गया। इसका पता चलते ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से यामीन, आशु और दूसरे पक्ष से सलीम, आरिफ, आदिल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, इंस्पेक्टर क्राइम मधुर श्याम का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।