{"_id":"680cce5ddf3977e9d90cf96a","slug":"staff-nurse-beaten-up-by-colleague-for-protesting-against-molestation-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130407-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर स्टाफ नर्स को सहकर्मी ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर स्टाफ नर्स को सहकर्मी ने पीटा
Sat, 26 Apr 2025 05:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 26 Apr 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
- मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर स्टाफ नर्स के साथ सहकर्मी ने मारपीट कर दी। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहब्बत निवासी मवीकलां को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
स्टाफ नर्स ने बताया कि पिछले एक साल से वह हॉस्पिटल में काम करती है। अस्पताल में काम करने वाला मोहब्बत निवासी मवीकलां ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत अस्पताल के चिकित्सक से भी की। आरोप लगाया कि शुक्रवार को मोहब्बत ने फिर से छेड़छाड़ की तो उसने विरोध किया।
इस पर आरोपी मोहब्बत ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। स्टाफ नर्स से सिंघावली अहीर थाने में इसकी शिकायत की। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहब्बत को गिरफ्तार कर लिया गया।