फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Srimad Bhagavatam Mahapurana story gives the path of liberation

Baghpat News: श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से मिलता है मुक्ति का मार्ग

Fri, 27 Oct 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagavatam Mahapurana story gives the path of liberation
दोघट। श्री शिव गोरखनाथ आश्रम मौजिजाबाद नांगल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बागपत की धरती महाभारत कालीन है। यहां लोगों ने इतिहास बनाया भी है और बनते हुए देखा भी है। पांडवों ने जिन पांच गांवों को मांगा था, उनमें बागपत भी शामिल था। यहां के लोगों ने आजादी के लिए लड़ाई भी लड़ी तो किसानों के आंदोलन भी इस धरती पर हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में मुक्ति का मार्ग मिलता है। पहली कथा शुक्रतीर्थ में ही सुनाई गई थी, जो अब तीर्थ बन गया है। यहां महंत अर्जुन नाथ ने इतनी बड़ी संख्या में महात्माओं, श्रद्धालुओं को एकत्रित किया है। लोगों के मन में उत्साह है कि योगी कैसे जंगल में मंगल कर देता है। यहां 2019 में दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था, जिसमे वह समय नहीं दे सके थे। अब माता दुर्गा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। कहा कि लोगों के सहयोग से एक योगी ने यहां पर भव्य सभागार और सरोवर दे दिया। वहां महिलाओं को वेद पढ़ते हुए सीएम ने कहा कि विदुषी के मुख से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का सुनना सौभाग्य का विषय है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मंदिर में स्थापित किए गए 256 किलो के घंटे का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने महाराज लच्छी नाथ और बाबा छोटे नाथ की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। नव दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद सत्संग भवन का लोकार्पण किया। वहीं पर रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम का संचालन रवि शास्त्री ने किया। इस दौरान कथा वाचिक नीरज शर्मा, बारह के महंत कृष्ण नाथ, अठारह के महंत समुद्र नाथ, जूनागढ़ गुजरात के महंत शेरनाथ महाराज, महंत अर्जुन नाथ, प्रधान बिजेंद्र सिंह, भाकियू के राजेंद्र चौधरी, राजीव कुमार प्रधान, अशोक पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed