{"_id":"5dacaca88ebc3e93ce4fc1b1","slug":"sporst-mein-chhaye-khiladi-baraut-news-mrt449624061","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर दौड़ में शोभित व 800 मीटर में आदित्य ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर दौड़ में शोभित व 800 मीटर में आदित्य ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1600 मीटर दौड़ में शोभित और 800 मीटर में आदित्य ने मारी बाजी
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता संपन्न करायी गयी। जिसमें 1600 मीटर में शोभित ने व 800 मीटर दौड़ में आदित्य ने बाजी मारी।
तीसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता मेें जीतने के लिए आपको सबसे पहले अपने अंदर आत्मविश्वास भरना होगा। यदि ऐसा नहीं होगा तो किसी भी हाल में आप जीत हासिल नहीं कर सकते। तीसरे दिन बालक वर्ग की 1600, 800, 400, 200 व 100 मीटर की दौड़ करायी गयी। सीनियर वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में शोभित ने प्रथम, शेखर ने द्वितीय, संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 800 मीटर में आदित्य ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व सुभाष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राहुल ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय व धीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर में आशीष प्रथम, सुनील द्वितीय, प्रमोद तृतीय व 100 मीटर दौड़ में सोनू ने प्रथम, अखिलेश ने द्वितीय व प्रभाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन योगेश राणा ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।