फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Special train journey was costlier than roadways

रोडवेज से भी महंगा पड़ा स्पेशल ट्रेन का सफर

Mon, 22 Feb 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Special train journey was costlier than roadways
बागपत। करीब 11 माह बाद दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। पैसेंजर ट्रेन का नाम बदलकर स्पेशल किया, लेकिन लोकल सवारियों के लिए किराया रोडवेज से भी महंगा रहा। एक्सप्रेस ट्रेन में सबसे कम टिकट 30 रुपये का है। बागपत से बड़ौत जाने के लिए यात्रियों को 30 रुपये देने पड़े, जबकि रोडवेज बस में किराया सिर्फ 21 रुपये है। हर स्टॉपेज पर ट्रेन रुकी।
विज्ञापन

पिछले साल 24 मार्च को कोरोना के चलते दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। सोमवार को 11 महीने बाद स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। अप-डाउन गाड़ी शुरू हो गई है, इस बार किराया कई गुणा बढ़ गया है। दिल्ली से सहारनपुर जाते वक्त इस ट्रेन का नंबर 04401 रहेगा और सहारनपुर से दिल्ली जाते 04402 तय किया। बागपत रोड रेलवे स्टेशन से बड़ौत का एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 30 रुपये निर्धारित है। स्पेशल ट्रेन के यात्रियों से भी 30 रुपये ही वसूले गए है, जबकि पैसेंजर ट्रेन में किराया 10 रुपये निर्धारित था। किराया एक्सप्रेस ट्रेन का लिया, पैसेंजर ट्रेन की तरह ही चली और हर स्टॉपेज पर रुकी। असल में एक्सप्रेस ट्रेन में 30 रुपये से कम का टिकट ही नहीं है। ऐसे में यात्रियों को अगर स्पेशल ट्रेन में एक स्टेशन से निकट के दूसरे स्टेशन पर भी जाना है तो 30 रुपये देने होंगे। बड़ौत से शामली का किराया 30 रुपये लिया, जबकि पैसेंजर ट्रेन में 10 रुपये किराया था। बड़ौत से सहारनपुर के बीच टिकट 55 रुपये का दिया, जबकि पहले पैसेंजर ट्रेन में यह 25 रुपये था।
विज्ञापन

बागपत रोड से कांधला तक कहीं उतरें, टिकट तीस रुपये
बागपत। स्पेशल ट्रेन में बागपत रोड रेलवे स्टेशन से शामली जिले के कांधला तक तीस रुपये का टिकट है। अगर किसी यात्री को बीच के किसी स्टेशन पर उतरना है तो भी टिकट तीस रुपये का ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed