फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP workers celebrated Akhilesh Yadav's birthday

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

Thu, 01 Jul 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Akhilesh Yadav's birthday
कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान कर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी बांटे।

पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल जाना। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने हिमांशु पंवार, दिपांशु नैन, मोंटी, धीरज, विनय नैन, अंकित राजपूत, चेतन, आकाश, रोहित धामा, गौरव धामा, दीपक धामा, रोहित धामा, अरुण, रितिक चौधरी, अंकुर यादव व कांग्रेस छोड़कर आई नईमा खान व उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। इसमें पूर्व मंत्री ओमबीर तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र पहलवान, महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, डॉ. शकील, कार्यालय प्रभारी विवेकवर्धन शर्मा, विक्रम, वसीम, सतीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed