फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son-in-law came and fired at in-laws' house, caught two

दामाद ने ससुराल में आकर फायर किया, दो पकड़े

Sat, 19 Mar 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law came and fired at in-laws' house, caught two
बागपत। नैथला गांव के रहने वाले कर्मचंद ने अपनी बेटी स्वाति की शादी वर्ष 2016 में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले निशांत के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी का उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि 10 मार्च को स्वाति के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद मायके वाले अपनी बेटी को घर लेकर आ गए। होली पर शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। आरोप है कि दामाद निशांत अपने साथी बिट्टू व दो अन्य के साथ वहां आया और स्वाति को अपने साथ ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। भीड़ एकत्र होने पर निशांत व एक अन्य को पकड़ लिया और उनको पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed