फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Solidarity call for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों से एकजुट होने का किया आहवान

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Solidarity call for restoration of old pension
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष व शिक्षक नेता का डीजे कॉलेज में जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें पुुुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य लंबित समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया।

सर्वप्रथम कांग्रेस शहर अध्यक्ष व शिक्षक नेता राकेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा सुविधा, पदोन्नति, रिक्त पड़े पदों पर भर्ती, वेतनमान समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर काफी समय से शिक्षक संघर्षरत हैं। वहीं, प्रदेश सरकार उनका हल कराने की बजाए महज आश्वासन दे रही है। अब प्रदेश सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर शिक्षकों की समस्याओं का पारदर्शिता के साथ हल की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन ने की व संचालन मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने किया। बैठक में सतीश शर्मा, देशपाल, आदेश गुप्ता, विनीत जैन, नवीन वर्मा, मनीष जैन, विनोद जैन, राजीव जैन, राजेश कुमार, मनमोहन सिंह, टीना जैन, दिनेश जैन, सुधीर कुमार, नवनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed