फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Society will be awakened by Vedic ideology: Satyavesh

वैदिक विचारधारा से होगा समाज जागृत:सत्यवेश

Thu, 19 Aug 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Society will be awakened by Vedic ideology: Satyavesh
रंछाड़ गांव में वेद प्रचार सप्ताह का पांचवा दिन
विज्ञापन

बिनौली। रंछाड़ गांव में आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के पांचवे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। इस अवसर पर वैदिक विद्वान स्वामी सत्यवेश ने कहा कि महर्षि दयानंद ने वेदों की अलख जगाकर समाज को रास्ता दिखाया। वर्तमान परिवेश में समाज में व्याप्त बुराइयों को वैदिक विचारधारा अपनाकर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके करने से मानव कल्याण व राष्ट्र की उन्नति हो सकती है। कृष्णपाल शर्मा व सतपाल ने सस्वर वेदपाठ किया। यहां यज्ञमान सचिन रहे। इस अवसर पर आर्य समाज प्रधान करण सिंह, एसआई ओमवीर सिंह, रामवीर सिंह, बेदी सिंह, जय सिंह, गजे सिंह, दिलावर सिंह, राममेहर सिरसली, अनिल, राजवीर सिंह, वीरेंद्र, विनेश, विनोद, हर्ष आर्य आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed