{"_id":"632ca213fb6a7c2cdc5132b8","slug":"social-worker-devendra-dhama-honored-for-public-service-kahkra-news-mrt6064425165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर जनसेवा के लिए समाजसेवी देवेंद्र धामा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर जनसेवा के लिए समाजसेवी देवेंद्र धामा सम्मानित
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के रहने वाले समाजसेवी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जनसेवा के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
दिल्ली के जवाहर भवन में बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था खुदाई खिदमतगार की ओर से संवाद और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें देश भर से जनसेवा में जुटे एनजीओ के पदाधिकारी शामिल हुए। बेहतर जनसेवा करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बागपत की नवोदय लोक कल्याण समिति के महासचिव देवेंद्र धामा को भी महिला और बच्चों के उत्पीड़न मामलों में बेहतर कार्य करने के लिए संस्था के राष्ट्रीय सचिव इनाम उल हसन और ट्रस्टी डॉ. कुश कुमार सिंह ने सम्मानित किया।