फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six teachers found absent in school, attendance of students also less

Baghpat News: स्कूल में छह शिक्षक मिले अनुपस्थित, छात्रों की उपस्थिति भी कम

Wed, 01 May 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Six teachers found absent in school, attendance of students also less
-डीएम ने नाराजगी जताकर छात्र संख्या बढ़ाने और लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को शुगर मिल परिसर के बाल विद्यालय जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर छात्रों की संख्या कम मिली। इसके अलावा स्कूल में तैनात सात शिक्षकों में से सिर्फ प्रधानाचार्य ही उपस्थित मिलीं, जबकि अन्य शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूल में 70 बच्चों में केवल तीस मिलने और शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा डीएम ने वहां सहकारी बैंक और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिला सहकारी बैंक चीनी मिल में 2200 खातेदारों के खाते हैं और भवन की स्थिति जर्जर है। शौचालय की स्थिति खराब मिली। जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधक व बागपत शुगर मिल के संचालक को उनको ठीक कराने, प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति पंजिका देखी। उन्होंने कर्मचारियों को बिना अनुमति कार्यालय से गायब न रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर शुगर मिल प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed