{"_id":"61aa5c9c6bcb904cc741d58b","slug":"six-new-sub-health-centers-will-start-in-the-district-baghpat-news-mrt5673410152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरु होंगे छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरु होंगे छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शनिवार से छह नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का शुभांरभ किया जाएगा। पांच दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर उपकरण भिजवाकर एएनएम की तैनाती कर दी है। शनिवार को सभी केंद्रों पर कोरोना का टीकारकरण का केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस वर्ष जिले में छह नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। इनमें बागपत ब्लॉक में लधवाड़ी, पिलाना ब्लॉक हबीबपुर नंगला, खेकड़ा ब्लॉक में डगरपुर, बिनौली ब्लॉक शाहपुर बाणगंगा, छपरौली ब्लॉक में सोंटी और बड़ौत ब्लॉक में इब्राहिमपुर माजरा में नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए जाने हैं। केंद्रों पर उपकरणों की व्यवस्था कराकर एएनएम की तैनाती कर दी है। इन केंद्रों पर शनिवार को कोरोना का टीकाकरण कर शुभारंभ किया जाएगा। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी नए उपकेंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।