फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six injured including women in the clash of two sides

संघर्ष मे चार महिलाओ सहित छह घायल

Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six injured including women in the clash of two sides
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बच्चों के विवाद में दो परिवारों में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर में शनिवार शाम नौशाद और गुलफाम के बच्चों में खेल के दौरान विवाद हो गया। पता लगने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद संघर्ष में बदल गया। गुलफाम का आरोप है कि बच्चों के विवाद में नौशाद और उसके छह परिजनों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर लाठी-डंडे से हमला किया। जिसमें उसका भतीजा आरिफ भाभी शहनाज, नानी रेशमा और शबाना घायल हो गए। वहीं, नौशाद का आरोप है कि गुलफाम और उसके परिजनों ने उन पर सरिया और डंडे से हमला किया। जिसमें उसकी पत्नी रुखसाना और पुत्र अरस घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय कुमार चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed