फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sisters gave priority to the defense and duty of the country

देश की रक्षा और ड्यूटी को बहनों ने दी प्राथमिकता

Sat, 06 Nov 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sisters gave priority to the defense and duty of the country
भैय्यादूज पर भाई की लंबी आयु की कामना करती महिला थाना प्रभारी एसआई साक्षी सिंह। - फोटो : BARAUT
ड्यूटी पर रहते हुए बहनों ने गोले को तिलक लगाकर भाइयों की लंबी आयु की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाईदूज पर कुछ ऐसी बहने भी रही, जिन्होंने ड्यूटी पर रहकर अपना फर्ज निभाया और गोले पर तिलक लगाकर अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना की। नगर निवासी रीतु आरपीएफ में है और उनकी ड्यूटी लखनऊ में है। उनका कहना है कि साल में एक बार ही भाईदूज का पर्व आता है। इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। उन्होंने भाई शेखर की लंबी आयु की कामना की।
महिला एसआई साक्षी सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ही गोले पर तिलक लगाकर भाईदूज का पर्व मनाया। साथ ही भाई को फोन पर इस पर्व की शुभकामनाएं दी और ईश्वर से भाई की लंबी आयु की कामना की। कहा कि भाईदूज पर्व पर एसपी नीरज जादौन के नेतृत्व में बहनों की सुरक्षा के लिए पूरे दिन संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ताकि किसी बहन को कोई परेशान व दिक्कत ना हो।
विज्ञापन

मलकपुर गांव की महिला लेफ्टिनेंट साक्षी तोमर का कहना है कि इस समय झांसी में तैनाती है। छुट्टी न मिलने के कारण घर पर नहीं आ पाई। भाई की बहुत याद आई। इसलिए गोले पर तिलक लगाकर भगवान से भाई की लंबी आयु की कामना की। उन्होंने कहा कि सेना ज्वाइन करने के साथ-साथ देश की रक्षा करने का भी संकल्प लिया था। इसलिए कैसे फर्ज से पीछे हट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed