{"_id":"662ae71694205a26530f13f6","slug":"sirsalgarh-farmers-son-dr-akshay-becomes-agricultural-scientist-happiness-in-the-village-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109099-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिरसलगढ़ के किसान का बेटा डॉ. अक्षय बना कृषि वैज्ञानिक, गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिरसलगढ़ के किसान का बेटा डॉ. अक्षय बना कृषि वैज्ञानिक, गांव में खुशी
Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। सिरसलगढ़ गांव के एक किसान के होनहार बेटे डॉ. अक्षय उज्ज्वल ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली द्वारा आयोजित कृषि वैज्ञानिक एग्रोनॉमी की परीक्षा को पास कर, वह कृषि वैज्ञानिक बन गया है। प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक की उपलब्धि पर गांव में ही नहीं बल्कि क्षेत्र में खुशी है।
सिरसलगढ़ गांव के किसान योगेंद्र उज्ज्वल व बबीता देवी के बेटे डॉ. अक्षय उज्ज्वल ने गत वर्ष 29 अप्रैल 2023 को कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली की ओर से आयोजित कृषि वैज्ञानिक एग्रोनॉमी विषय की परीक्षा दी थी। 12 मार्च 2024 को इंटरव्यू दिया था। 22 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें उसका कृषि वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। अक्षय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की। प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक की उपलब्धि पर चौधरी महिपाल सिंह, धनपाल चौधरी, राजेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, देवेंद्र उज्ववल, कंवरपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए वैज्ञानिक का गांव में आने पर स्वागत करने का निर्णय लिया है।
ताऊ बने प्रेरणा स्रोत
बिनौली। कृषि वैज्ञानिक बने डॉ. अक्षय उज्ज्वल ने बताया कि उनके ताऊ डॉ. ओमवीर सिंह भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा में कृषि प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उसने मेहनत की और इस मुकाम को हासिल किया।