{"_id":"62069dcb162c8c4ed351ac59","slug":"si-dies-due-to-deteriorating-condition-during-election-duty-baghpat-news-mrt576629935","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के दौरान हालत खराब होने से एसआई का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी के दौरान हालत खराब होने से एसआई का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चुनाव ड्यूटी के दौरान हालत होने से एसआई का निधन हो गया। वहीं दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गड्ढे के कारण बीएसएफ के जवान के पैर में फ्रैक्चर हो गया और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर जिले के थाना पिसावां के हदिरा गांव के रहने वाले फूल सिंह (47) एसआई के पद पर पीलीभीत में तैनात थे। चुनाव ड्यूटी में वह बागपत आए थे। उनकी ड्यूटी बालैनी थाना क्षेत्र में सेक्टर पुलिस अधिकारी के रूप में लगी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उनको बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़ौत कोतवाली प्रभारी एमएस गिल के अनुसार लग रहा है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दारोगा के शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सलामी दी और उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं, बीएसएफ के जवान कालाराम मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को लख्मीचंद पटवारी कालेज में जमा कराकर वापस लौट रहे थे। कालेज के पास ही दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गड्ढे के कारण संतुलन बिगडने से गिर गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।