फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shriram rejected the marriage proposal, Suparnakha got angry

श्रीराम ने ठुकराया विवाह का प्रस्ताव, क्रोधित हुई सुपर्णखा

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shriram rejected the marriage proposal, Suparnakha got angry
अमीनगर सराय में रामलीला मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर में चल रही रामलीला में सोमवार को सुपर्णखा की नाक कटना व खर दूषण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण की बहन सुपर्णखा भगवान राम पर मोहित होकर विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम के मना करने पर वह माता सीता की ओर दौड़ती है। श्रीराम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं।
विज्ञापन

सुपर्णखा के अपमान का बदला लेने के लिए राजा खर दूषण के पास पहुंचती है। सुपर्णखा के कहने पर खर दूषण सेना के साथ पंचवटी पहुंचते हैं। वहां भगवान श्रीराम और लक्ष्मण दोनों राक्षसों का वध कर देते हैं। मंचन में आशीष रूहेला, काकू शर्मा, नीरज बावरिया, सुजीत लखेरा, सुमित त्यागी, सोनू गुप्ता, कर्मवीर चौहान, राजू चौहान, अध्यक्ष संजय रुहेला, नंदलाल डोगरा, मोंटी चौहान, प्रकाश चिकारा, दीपक सिंधी, गोपाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वानर राज सुग्रीव से मुलाकात
चांदीनगर। रटौल के शिव मंदिर परिसर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सोमवार खरदूषण वध, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। रावण साधू का वेष धारण की सीता का हरण कर ले जाता है। कुटिया पर सीता को न पाकर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण दुखी हो जाते हैं। श्रीराम व लक्ष्मण सीता की खोज में वन-वन भटकते हैं। वे किष्किंधा पर्वत पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात वानर राज सुग्रीव से होती है। रामलीला मंचन में माश देवेंद्र अरोरा, बंटी गुप्ता, मनोज, ब्रजलाल गांधी, लीलू, मानसिंह, प्रवीण, संजय अरोरा, प्रमोद गुर्जर, बाबु व पंडित कुश प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बागपत। नगर में श्री यमुना इंटर कॉलेज के पास दुर्गा सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष माता की चौकी लगाकर माता का गुणगान किया जाता है। रविवार को माता का जागरण हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने माता के भजनों पर जमकर नृत्य किया। जागरण में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और सुदामा-कृष्ण का झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर बबलू शर्मा, मोनू शर्मा, अमित रुहेला, अक्षय रुहेला, श्रीओम, रोहित, काके शर्मा, दिनेश शर्मा, केशव मौजूद रहे।

रटौल में रामलीला का मंचन करते कलाकार

रटौल में रामलीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : BAGHPAT

बागपत में रामलीला मंचन करते कलाकार

बागपत में रामलीला मंचन करते कलाकार- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed