फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Show your Aadhar card and get wheat seeds at 50% subsidy

Baghpat News: आधार कार्ड दिखाइये, 50 फीसदी सब्सिडी पर गेहूं का बीज ले जाइये

Sun, 17 Nov 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 17 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Show your Aadhar card and get wheat seeds at 50% subsidy
बड़ौत। राजकीय बीज भंडार पर किसानों को गेहूं की सात प्रजातियों का उन्नत बीज मिलेगा। बड़ौत बीज भंडार के लिए 200 क्विंटल बीज का अग्रिम आदेश किया है। बीज देने के साथ कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को बुवाई व खाद डालने का तरीका भी बताएंगे, ताकि किसान समय पर गेहूं की बुवाई कर अच्छी पैदावार ले सके।
विज्ञापन

बड़ौत, छपरौली व बिनौली राजकीय बीज भंडारों से गेहूं के बीज की किसान खरीदारी कर रहे हैं। बीज के साथ किसानों को फसल बुवाई व खाद डालने का तरीका भी कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा हैं। गेहूं के प्रमाणित बीज का मूल्य 4395 प्रति क्विंटल है। राजकीय बीज भंडार से बीज की खरीदारी करने पर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को आधार कार्ड दिखाने पर हाथो-हाथ सब्सिडी दी जा रही हैं।
विज्ञापन



200 क्विंटल बीज एडवांस किया गया आर्डर
राजकीय बीज भंडार पर डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू 187 प्रजातियों का बीज ज्यादा बिक रहा हैं। किसानों की मांग पर बड़ौत राजकीय बीज भंडार से डीबीडब्ल्यू-373, डीबीडब्ल्यू- 306, डीबीडब्ल्यू- 17,डीबीडब्ल्यू-316,डीबीडब्ल्यू-327 प्रजाति का 200 क्विंटल बीज एडवांस में आर्डर किया गया है, ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
जिले में सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं का बीज उपलब्ध है। कोई कमी बीज की नहीं होगी और विभाग में पंजीकृत किसानों को खरीद पर आधार कार्ड होने पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। -दुर्विजय सिंह उपकृषि निदेशक बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed