{"_id":"623e0330fd2d4620d1674f91","slug":"show-cause-notice-to-sanvilian-vidyalaya-budhpur-baraut-news-mrt581826347","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविलियन विद्यालय बुढ़पुर को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविलियन विद्यालय बुढ़पुर को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
बड़ौत। बुढ़पुर गांव के संविलियन विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में वार्षिक परीक्षाएं न कराए जाने का मामला उजागर हुआ है। इसकी शिकायत बीईओ के पास पहुंची तो उन्होंने स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बीती 21 मार्च से वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो चुका है। इसके बावजूद यहां पढ़ने वाले लगभग 291 बच्चों की अभी तक परीक्षाएं शुरू नहीं हुईं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि ये दोनों विद्यालय राजनीति का अखाड़ा बन चुके हैं। न तो यहां पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही बच्चों की परीक्षा कराने पर। उधर, विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका इंचार्ज शिक्षिका चित्रा गत आठ मार्च से अनुपस्थित चल रही हैं। शिक्षिका चित्रा अवकाश पर जाने से पहले किसी दूसरे शिक्षक को चार्ज भी देकर नहीं गई हैं। जिससे विद्यालय रामभरोसे है।
इस संबंध में सहायक अध्यापिका चित्रा का कहना है कि मेरे पास विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के चार्ज का लिखित व मौखिक आदेश नहीं है। मैं फिलहाल बीमार हूं और मेडिकल अवकाश पर हूं। विद्यालय में परीक्षा हुई है या नहीं मुझे जानकारी नहीं है। वहीं, बीईओ प्रकाश चंद का कहना है कि परीक्षा न कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद विद्यालय के स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।