फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shot for not taking decision in murder case

Baghpat News: हत्या के मामले में फैसला नहीं करने पर गोली चलाई

Thu, 27 Apr 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shot for not taking decision in murder case
खेकड़ा। ललियाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुत्र की हत्या के मामले में फैसला नहीं करने पर हत्यारोपी पर घर में घुसकर गोली चला दी। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ ही सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

ललियाना गांव निवासी श्याम सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि नौ सितंबर 2018 को गांव के ही दो युवकों ने उसके पुत्र सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवा दिया था। अब एक आरोपी जमानत पर जेल से छूट गया है।
विज्ञापन

आरोपी और उसका पिता उसे हत्या के मुकदमे में फैसला करने के लिए कह रहे हैं। फैसला करने से मना करने पर हत्यारोपी ने घर में घुसकर उसे जान से मारने के लिए तमंचे से गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ ही अपनी और परिवार की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed