फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shooters returned with medals awarded to Jaunpur

जौनपुर से पदक जीत कर लौटे शूटरों को सम्मानित किया

Wed, 05 Oct 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shooters returned with medals awarded to Jaunpur
विजेता शूटरों को सम्मानित करती कोच नीतू श्यौराण। - फोटो : अमर उजाला
बिनौली। जौहड़ी रायफल क्लब परिसर में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जौनपुर में हुई 18वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप से पदक जीत कर लौटे शूटरों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


 इस  समारोह का शुभारंभ करते हुए रायफल एसोसिएशन निशानेबाजी केंद्र जौहड़ी और र्साइं कोच नीतू श्योराण ने बताया  जौनपुर में  29 सितंबर से दो अक्तूबर तक 18वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें क्लब के 15 शूटरों ने  भाग लिया। उन्होंने बताया चैंपियनशिप में 10 मीटर आईएसएसएफ जूनियर बालक स्पर्धा में आशीष कुमार ने कांस्य पदक, सब-जूनियर एनआर बालक स्पर्धा में विवेक ने रजत पदक, एनआर जूनियर बालिका स्पर्धा में युविका तोमर ने रजत पदक, एनआर जूनियर बालिका स्पर्धा में तन्नू चौधरी ने कांस्य पदक, सब-जूनियर बालिका एनआर स्पर्धा में अंजलि कुमारी ने कांस्य पदक, सब-जूनियर एनआर बालक टीम स्पर्धा में हारुण खान, रवि तोमर, शिवम शर्मा ने एक-एक स्वर्ण पदक, जूनियर बालिका टीम स्पर्धा में तन्नू चौधरी, अनुष्का कौशिक, युविका तोमर ने एक-एक रजत पदक जीता। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया प्रतियोगिता मेें अच्छे प्रदर्शन के आधार पर सभी शूटरों का ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। सभी शूटर 21 से 26 अक्तूबर में पश्चिमी बंगाल के आसनसोल में होने वाली ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप मेें भाग लेंगे। इस दौरान सम्मान करने वालों में डॉ. राजपाल सिंह, वाजिद खान, फरमान खान, रविदत्त शर्मा, सोहन प्रधान, अर्जुन, राजीव, रूबी, हिना, अरुण, रूपक, समीर, हरिओम, वाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एयर गन स्पर्धा में अमीनगर सराय शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जूनियर बालिका श्रेणी में एकता यादव ने कांस्य पदक पर निशाना साधा और जूनियर बालक में प्रिंस यादव ने  सिल्वर मेडल पर निशाना लगाते हुए पदकों को अपने नाम कर लिया। 

कस्बा स्थित रेंज पर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर कोच निशांत भारद्वाज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी। इस दौरान राकेश वर्मा, अन्नू, हरिमोहन, कृष्ण, मार्शल, नीरज आदि शूटरों को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed