{"_id":"604e471d8ebc3ed8321abf10","slug":"shivpal-yadav-to-contest-assembly-elections-to-defeat-bjp-baghpat-news-mrt529849820","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हराने के लिए लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हराने के लिए लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : शिवपाल यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को हराने के लिए लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : शिवपाल यादव
गढ़ी कलंजरी गांव पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष बोले, कृषि कानूनों पर सरकार दिखा रही हठधर्मिता
चांदीनगर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा को हराने के लिए गठबंधन करके लड़ा जाएगा। भाजपा शासन में किसानों और मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।
रविवार को शिवपाल यादव गढ़ी कलंजरी गांव में चौधरी धर्मवीर सिंह की याद में आयोजित दंगल का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव और किसान के बेटे ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनते हैं। गांव की मिट्टी से आज भी कुश्ती और अन्य खेलों की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। बिजली, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसान कृषि कानून बिल के खिलाफ चार माह से धरना दे रहे हैं, मगर केंद्र सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर प्रताप पहलवान, राजू पहलवान, इस्लाम प्रधान दरकावदा, बबली कसाना आदि मौजूद रहे।
हेलीकॉप्टर देखने को उमड़ी भीड़
गढ़ी कलंजरी गांव में शिवपाल हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।