{"_id":"5f2070cc8ebc3e637d41c1a2","slug":"sharp-shooters-of-happu-killed-rajesh-devi-baraut-news-mrt4935236174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हप्पू के शार्प शूटरों ने की थी राजेश देवी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हप्पू के शार्प शूटरों ने की थी राजेश देवी की हत्या
विज्ञापन
25 जून को बड़ौली गांव में हुई विकास तोमर की हत्या की चल रही पुलिस जांच में आया सामने
तीनों आरोपी जेल में, पुलिस रिमांड लेने की तैयारी में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। करीब सात माह पूर्व बावली गांव में हुई वृद्धा राजेश देवी की हत्या भी एक लाख के इनामी अजीत और हप्पू के शार्प तीन शूटरों ने ही थी। 25 जून को बड़ौली गांव में हुई विकास तोमर की हत्या के मामले में यह तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए थे। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर राजेश देवी की हत्या में प्रयुक्त हथियारों को बरामद कराया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि गांव बावली निवासी रोहित उर्फ पुष्पेंद्र, रवि उर्फ दीवाना व सचिन को 25 जून को बड़ौली गांव में हुई विकास तोमर की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। इस मामले की जांच में सामने आया कि तीनों ने ही गांव बावली निवासी 70 वर्षीय वृद्धा राजेश देवी की भी हत्या की थी। उन्होंने बताया कि कई साल पहले अजित उर्फ हप्पू ने गांव बावली निवासी शांति देवी के दो बेटों की हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड में शांति के पति और बेटे की गवाही अदालत में होनी थी। शांति देवी का मोहल्ले की ही 70 वर्षीय राजेश देवी के पास आना जाना था। राजेश देवी के माध्यम से अजित उर्फ हप्पू शांति देवी पर दोहरे हत्याकांड में समझौता करने का दबाव बना रहा था। मगर, राजेश देवी ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था। इसलिए अजित ने राजेश देवी की हत्या कराने के लिए अपने ही गिरोह और गांव के रोहित उर्फ पुष्पेंद्र, रवि उर्फ दीवाना व सचिन को तैयार कर लिया और हथियार भी उपलब्ध करा दिए। घटना से पहले रोहित ने मुखबिरी की और रवि व सचिन ने 28 दिसंबर 2019 की सुबह राजेश देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों एक लाख के इनामी अजीत और हप्पू के शार्प शूटर हैं। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराए जाएंगे।