{"_id":"618c16178d0af574bb4ecc67","slug":"seven-including-fellow-student-gang-raped-the-student-baghpat-news-mrt5642230185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्रा से साथी छात्र समेत सात ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ की छात्रा से साथी छात्र समेत सात ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रहने वाली छात्रा को दो साथी छात्रों ने सोमवार रात इंटर कॉलेज में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य साथियों ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाई तथा फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। छात्रा यहां से किसी तरह बचकर भागी तो एक किसान उसे बहाने से अपने नलकूप में ले गया तथा दुष्कर्म किया। पुलिस ने नलकूप से छात्रा को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी नौंवी कक्षा की छात्रा है। वह करीब एक महीने से बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही है। आरोप है कि उसे सोमवार देर रात गांव निवासी दो साथी छात्रों ने मोबाइल पर मेसेज भेजकर गली में बुलाया। उसे बहला-फुसलाकर गांव के समीप स्थित इंटर कॉलेज में ले गए। वहां पर पहले से उनके चार साथी मौजूद थे। सभी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई तथा फोटो खींचे। उसे धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो वीडियो व फोटो उसके मामा के मोबाइल पर भेज देंगे। छात्रा मंगलवार तड़के किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भागी तो वह घर के बजाय खेत में पहुंच गई। वहां एक किसान उसे बचाने के बहाने अपने नलकूप में ले गया। उसने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। गांव में जाग हो जाने पर छात्रा के लापता होने जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा को नलकूप से बरामद कर किसान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि इस मामले में किसान के बाद तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।