फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven hours commotion in Bilochpura, father tried to kill

बिलोचपुरा में सात घंटे हंगामा, पिता ने की जान देने की कोशिश

Sun, 21 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven hours commotion in Bilochpura, father tried to kill
बिलौचपुरा गांव पहुंचे विधायक योगेश धामा, डीएम रामकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार व ए? - फोटो : BAGHPAT
बिलोचपुरा में सात घंटे हंगामा, पिता ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

भूरी हत्याकांड : डीएम और विधायक ने आर्थिक मदद और निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, आरोपी दंपती पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में सात साल की मासूम भूरी की हत्या के बाद सात घंटे तक हंगामा हुआ। वारदात के खुलासे, मुआवजे और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की गई। मृतका के पिता ने बिजली का तार पकड़कर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीएम राजकमल यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये दिलाने और विधायक योगेश धामा ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मासूम को दफनाया गया। वहीं आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
बिलोचपुरा निवासी कलीराम प्रजापति की सात साल की बेटी भूरी की शनिवार रात हत्या कर शव को ईख के खेत में पत्ती में दबा दिया गया था। देर रात ही पैनल गठित कर पोस्टमार्टम करा दिया गया था। रविवार सुबह करीब आठ बजे पीड़ित परिवार ने मासूम का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वारदात के खुलासे, पीड़ित परिवार को दस लाख के मुआवजे, डॉग स्क्वॉयड से जांच कराने और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग रखी गई। एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम सदर अनुभव कुमार और सीओ मंगल सिंह रावत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मनोज कश्यप और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। हंगामे और नोकझोंक के बीच मृतका के पिता कलीराम ने घर में ही बिजली का नंगा तार पकड़कर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों ने लाइन काटकर उसे बचाया। इसके बाद भाजपा विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह दोपहर के समय गांव पहुंचे। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। विधायक योगेश धामा ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार पर सहमति बनी। दोपहर करीब तीन बजे गांव में मासूम को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बिलोचपुरा गांव निवासी कलीराम प्रजापति की सात सात की बेटी भूरी शनिवार शाम करीब सात बजे संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। पहले गांव में तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि भूरी शाम के समय बच्चों के साथ शनिदेव मंदिर के आसपास देखी गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेत तलाश की। ईख के खेत में पत्ती के नीचे मासूम का शव पड़ा मिला। शव पर गहरे घाव थे और जंगली जानवर भी नोच रहे थे। इसके बाद गांव में तनाव बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed