फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sent photo of noose to husband on WhatsApp and committed suicide

Baghpat News: पति को व्हाट्सएप पर भेजी फंदे की फोटो और दे दी जान

Sun, 04 Jan 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sent photo of noose to husband on WhatsApp and committed suicide
चौसाना। चौसाना में थानाभवन चौक के निकट मधु (25) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला ने रात में पति को व्हाट्सएप पर फंदे का फोटो भेजा था, लेकिन पति उस समय देख नहीं पाया। मृतका के भाई ने दहेज के कारण महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति व ससुर को हिरासत में ले लिया। चौसाना निवासी कमल की पत्नी मधु पत्नी कमल का शव रात में कमरे में फांसी पर लटका मिला। देर रात में करीब साढ़े 11 बजे कमल घर पहुंचा और दूसरे कमरे में सो गया। रात करीब दो बजे बच्चे के रोने की आवाज पर ससुर गुलाब सैनी ने कमरे में देखा तो मधु फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद ससुराल वालों ने मृतका के मायके वालों को और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तहसीलदार ललिता चौधरी व सीओ कैराना हेमंत कुमार ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मृतका के भाई सोनू निवासी मोहल्ला सैदमीर झिंझाना ने पति कमल, ससुर गुलाब सैनी, सास और देवर पर दहेज के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साेनू ने आरोप लगाया कि षड़यंत्र के तहत उसकी बहन की हत्या कर शव को लटकाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने ससुर व पति को हिरासत में ले लिया। मधु की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसके एक पुत्री है। कमल थानाभवन चौक पर मिठाई और समोसे की दुकान करता है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव का चौसाना में परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed