{"_id":"61b38b1b6dc3290e405e2387","slug":"scuffle-with-police-reached-on-complaint-of-couple-s-quarrel-baghpat-news-mrt5684355136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती के झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती के झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से पहुंची अन्य पुलिस कर्मियों ने शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। बिलौचपुरा गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस के साथ वीडियो बनाने को लेकर हाथापाई हो गई। थाने से अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाया गया और किसी तरह मामला शांत किया गया।
बिलौचपुरा गांव में एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी अपने मायके चली गई थी। पत्नी शुक्रवार को अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल पहुंची तो पति से बच्चों को साथ रखने को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने डायल 112 पर शिकायत कर दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला के ससुराल वालों ने वीडियो बनाने का विरोध किया। मामला बढ़ने पर पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई हुई। पुलिस कर्मियों ने मामले की सूचना सिंघावली अहीर थाने में दी। वहां से अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और मामला शांत कराया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद था और पुलिस कर्मियों के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है।