फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scuffle with female teachers, assistant spokesperson suspended

महिला शिक्षिकाओं से हाथापाई, सहायक प्रवक्ता निलंबित

Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with female teachers, assistant spokesperson suspended
निलंबित हुए सहायक प्रवक्ता ने भी प्रबंध समिति के सचिव और प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कालेज में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक तीन महिला शिक्षिकाओं के साथ हाथापाई करने, प्रवेश संबंधी अभिलेख फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सहायक प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। उधर, सहायक प्रवक्ता ने भी प्रबंध समिति के सचिव और कालेज प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर है। पुलिस जांच में जुट गई है।
प्राचार्य डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर सुनीता, सहायक प्रवक्ता डाक्टर नीरज व डॉ. कीर्ति शर्मा ने कॉलेज के ही एक सहायक प्रवक्ता पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अभिलेख छीनते हुए रजिस्टर फाड़ने व विरोध करने पर हाथापाई करने की शिकायत की थी। बताया कि पीड़ित शिक्षिकाओं की लिखित में शिकायत के बाद आरोपी सहायक प्रवक्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जांच कराने के लिए जांच समिति भी गठित कर दी गई है। प्राचार्य ने आरोप लगाया कि आरोपी सहायक प्रवक्ता ने कार्रवाई के बाद उन्हें भी परिणाम भुगत लेने की धमकी दी है। उधर, सहायक प्रवक्ता ने भी प्रबंध समिति के सचिव और कालेज प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं। घटना की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपी सहायक प्रवक्ता का कहना है कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed