फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scheduled Castes head to be formed for the first time in 30 villages

जिले के 30 गांव में पहली बार बनेंगे अनुसूचित जाति के प्रधान

Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Castes head to be formed for the first time in 30 villages
बड़ौत ब्लॉक में आरक्षण सूची को चस्पा करते एडीओ पंचायत, सचिव व अन्य - फोटो : BARAUT
अनुसूचित जाति की महिला के लिए 12 और अनुसूचित जाति के लिए 18 गांव आरक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। ग्राम प्रधान पद के लिए भी अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया है। जिले के 30 गांव ऐसे हैं, जिनमें पहली बार अनुसूचित जाति के प्रधान बनेंगे। एससी महिला के लिए 12 और एससी के लिए 18 गांव आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 24 गांव आरक्षित रहेेंगे। अनारक्षित श्रेणी में इस बार जिले के 99 गांव शामिल किए गए हैं।

डीएम राजकमल यादव ने बताया कि वर्ष 1995 से अब तक सरूरपुर कलां में अनुसूचित जाति का प्रधान नहीं बना था, लेकिन इस बार इस गांव में एससी वर्ग का प्रधान बनेगा। पिछड़ा वर्ग महिला में 24 ग्राम पंचायत, पिछड़ा वर्ग में 44, महिला वर्ग में 47 और अनारक्षित वर्ग में 99 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। पिलाना ब्लॉक के कहरका गांव को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस गांव में वर्ष 2005 में भी महिला प्रधान चुनीं गई थी। साल 2015 में अनारक्षित रहे मुकारी गांव को इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

--------------------------
इस तरह रहेगा ग्राम पंचायत सदस्यों का आरक्षण
आरक्षण संख्या
एससी महिला 236
एससी 190
पिछड़ा वर्ग महिला 376
पिछड़ा वर्ग 418
महिला 569
अनारक्षित 1536
----------------------
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का आरक्षण
आरक्षण संख्या
एससी महिला 23
एससी 39
पिछड़ा वर्ग महिला 46
पिछड़ा वर्ग 87
महिला 101
अनारक्षित 209
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed