{"_id":"682647d049b2a7782d0e6e95","slug":"scam-of-rs-3-crore-in-quenching-the-thirst-of-people-of-85-villages-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-131481-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 85 गांवों के लोगों की प्यास बुझाने में तीन करोड़ रुपये का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 85 गांवों के लोगों की प्यास बुझाने में तीन करोड़ रुपये का घोटाला
Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यहां 85 गांवों के लोगों की प्यास बुझाने में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला कर दिया गया। इन गांवों में बिना आरओ सिस्टम के लोकल वाटर कूलर लगवा दिए गए और प्रत्येक का सवा लाख रुपये तक भुगतान कर दिया। बाजार में लोकल वाटर कूलर की कीमत करीब 40 हजार रुपये तक है।
विकास कार्य कराने के लिए गांवों के खातों में दस करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट था। अब प्रधानों का कार्यकाल का एक साल बचा हुआ है और बजट भी इतना ज्यादा बाकी था। इसको देखते हुए सचिवों व प्रधानों ने गांवों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर लगवा दिए। एक वाटर कूलर का भुगतान सवा लाख रुपये तक हुआ तो ग्रामीणों ने शिकायत शुरू कर दी। इसकी शुरूआती जांच में कई गांवों की घोटाले का खुलासा हुआ। अब सभी गांवों में जांच होगी और इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव व एडीओ से वाटर कूलर लगवाने की फाइलों को मांगा है।