{"_id":"61a65f7e42eedb203d5b3790","slug":"sbi-has-changed-the-rules-for-withdrawing-cash-from-atm-otp-will-have-to-be-entered-to-withdraw-more-than-10-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : एसबीआई ने एटीएम से कैश निकालने के बदले नियम, 10 हजार से ज्यादा रकम निकालने के लिए डालना होगा ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : एसबीआई ने एटीएम से कैश निकालने के बदले नियम, 10 हजार से ज्यादा रकम निकालने के लिए डालना होगा ओटीपी
Tue, 30 Nov 2021 10:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Nov 2021 10:59 PM IST
सार
इस नए नियम में ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकेंगे। कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा।
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। कैश निकलने के लिए ग्राहकों के मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा। जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
एटीएम से कैश निकासी के नियमों में बदलाव हुआ है। एसबीआई ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक नई पहल की है। अब एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको ओटीपी दर्ज करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मेरठ: स्क्रैप व्यापारी का घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने आगरा में परिजनों को दी सूचना
विज्ञापन
इस नए नियम में ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकेंगे। कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा। जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा।
एसबीआई शाखा प्रबंधक मधुलिका आनंद ने बताया कि एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है। ये कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाया जा सके। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू की जा रही है।
क्या है नया नियम
ये नियम 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर लागू होगा। एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने एटीएम से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देगी।