बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को धार देने में जुटा प्रशासन
खेकड़ा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को परवान चढ़ाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। खंड विकास परिसर में उक्त मुहिम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
बुधवार को खंड विकास कार्यालय पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ बीडीओ स्मृति अवस्थी ने किया। बताया कि सरकार बेटियों को बचाने के लिए जागरूक है। जनवरी माह में इस अभियान का शुभारंभ कराया गया है। इस दौरान अस्पतालों में जन्म लेने वाली कन्याओं का पूरा विवरण चिकित्सकों द्वारा दर्ज किया जाएगा। कार्यक्रम में खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर किए। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने बेटियों को बचाने एवं उन्हें शिक्षित करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति शपथ दिलाई। सुबह से शाम तक हस्ताक्षर करने के लिए लोग खंड विकास कार्यालय पर पहुंचते रहे। इस दौरान मौहम्मद कययूम, सुनील बंसल, अंजली, ललित, इरशाद अली, प्रमोद कुमार, देवेंद्र, संदीप, मुकेश, राजीव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।